New Delhi: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेता दिख रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान में गिरावट और सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनने के संकेत मिल रहे हैं। बदलती हवा की दिशा और पश्चिमी हिमालय से आती ठंडी हवाएं इन राज्यों के मौसम को प्रभावित कर रही हैं।
दिल्ली में कितना है न्यूनतम तापमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने आज न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 17.5 डिग्री रहने की संभावना जताई है। पूरे दिन औसत तापमान करीब 17.2 डिग्री पर बना रह सकता है।
हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम (NW) रहने के साथ स्पीड 5.3 km/h के आसपास रहेगी. वहीं कुछ समय के लिए हवा 11.1 km/h की गति से 13.9 डिग्री तापमान पर चलने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों में हवा की गति धीमी रहने से स्मॉग और प्रदूषण बढ़ा था, लेकिन तापमान में गिरावट के साथ हवा साफ होने की संभावना बन सकती है।
उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठंड
उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम स्थिर बना हुआ है। दिन में हल्की धूप मिल रही है, जबकि रात में हल्की सर्दी महसूस हो रही है। बीते दिनों तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई थी, लेकिन अब मौसमी बदलाव की वजह से एक बार फिर पारा नीचे जा सकता है।
Delhi Weather Update: दिल्ली में बढ़ी ठंड और प्रदूषण का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
- मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय से ठंडी और शुष्क पछुआ हवाएं प्रदेश में प्रवेश करने वाली हैं, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
- 22 नवंबर को यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह कई स्थानों पर छिछला से मध्यम कोहरा छा सकता है।
- यह स्थिति 23, 24 और 25 नवंबर तक जारी रह सकती है. इस दौरान सुबह के समय कोहरा छाने का अलर्ट जारी है, हालांकि किसी बड़े मौसम बदलाव की चेतावनी नहीं दी गई है।
- 26 और 27 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है।
बिहार में कितना है न्यूनतम तापमान
बिहार में भी तापमान स्थिर बना हुआ है। आज न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री और अधिकतम लगभग 26 डिग्री रहने का अनुमान है. हवा की गति लगभग 3.06 km/h और दिशा 266 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है।
Delhi AQI: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, प्रदूषण ने फिर बजाई खतरे की घंटी; जानें कब मिलेगी राहत
सूर्योदय सुबह और सूर्यास्त शाम क्या है
सात दिन की मौसम भविष्यवाणी के अनुसार, इस सप्ताह बिहार का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहेगा. शनिवार को 26 डिग्री, रविवार से बुधवार तक 25 डिग्री और गुरुवार-शुक्रवार को तापमान फिर 26–27 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।








