मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Anmol Bishnoi News: अमेरिका से भारत डिपोर्ट हो रहा अनमोल बिश्नोई, क्या है उसका पूरा बैकग्राउंड?

On: November 19, 2025 12:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

New Delhi: भारत के मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल Anmol Bishnoi को अमेरिका ने डिपोर्ट कर दिया है और वह आज दिल्ली में लैंड करेगा। अनमोल कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है और उस पर देश में 18 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें सबसे गंभीर मामला है पूर्व मंत्री और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश।

अक्टूबर 2024 में बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि हमलावर अनमोल के संपर्क में थे और सारी बातचीत Snapchat के माध्यम से होती थी।

अमेरिका ने परिवार को भेजा मेल

अमेरिकी Department of Homeland Security (DHS) ने मंगलवार को बाबा सिद्दीकी के परिवार को ईमेल भेजकर पुष्टि की कि अनमोल को अमेरिकी भूमि से हटा दिया गया है।

ईमेल में लिखा था “ANMOL BISHNOI has been removed from the United States… offender was removed on November 18, 2025.”

परिवार ने इस ईमेल का स्क्रीनशॉट जारी किया है।

कौन है अनमोल बिश्नोई?

अनमोल, लॉरेंस बिश्नोई के अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल नेटवर्क का अहम हिस्सा है, जो लॉरेंस के साबरमती जेल में बंद होने के बावजूद सक्रिय है। यह नेटवर्क खालिस्तान समर्थक संगठनों, खासकर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से भी जुड़ा माना जाता है। एजेंसियों का मानना है कि अनमोल और गोल्डी बराड़ विदेश से इन ऑपरेशनों को चलाते हैं।

सलमान खान को धमकी में भी शामिल

अप्रैल 2024 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी भी अनमोल ने ली थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ी भूमिका

जांच में खुलासा हुआ है कि अनमोल ने न सिर्फ हमलावरों से संपर्क रखा, बल्कि पूरी हमले की योजना को विदेश से मॉनिटर किया। वह ‘भानु’ नाम से ऑपरेट करता था और इसी नेटवर्क के जरिए उसने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी भूमिका निभाई थी।

NIA का दावा: विदेश से चलाता था बिश्नोई गैंग का पूरा ऑपरेशन

NIA के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अनमोल लॉरेंस का मुख्य ओवरसीज़ हैंडलर था, जो उगाही, धमकी और गैंग के टास्क को एन्क्रिप्टेड चैनलों के जरिए संचालित करता था। अधिकारी ने बताया, “उसकी विदेश में मौजूदगी ने गैंग को पश्चिम एशिया, पूर्वी अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका तक नेटवर्क फैलाने में मदद की।” अब एजेंसी उसकी कस्टडी लेने की तैयारी कर रही है।

Anmol Bishnoi की घर वापसी: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड को भारत लाया जा रहा है, जानें क्या है पूरा मामला

डिपोर्ट क्यों किया गया?

पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला अनमोल NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है। उसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम है। वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से भागा था और नेपाल होते हुए दुबई, केन्या और फिर अमेरिका पहुंचा। नवंबर 2024 में अमेरिका में उसकी गिरफ्तारी के बाद डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो अब पूरी हो गई है।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment