मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और कोहरा, दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट; IMD का बड़ा अपडेट

On: November 19, 2025 8:15 AM
Follow Us:
delhi cold
---Advertisement---

New Delhi: उत्तर भारत में मौसम का रुख अब पूरी तरह बदल चुका है। सुबह और शाम की ठंडक बढ़ने लगी है और कई राज्यों में घना कोहरा भी दिखाई देने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनी रही। दिन चढ़ने पर धूप निकलने से हालात थोड़ा सामान्य हुए, लेकिन आने वाले दिनों में कोहरा और ठंड दोनों और बढ़ने वाले हैं।

हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी का अनुमान

पर्वतीय राज्यों में तापमान तेजी से गिर रहा है। आज हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसकी वजह से मैदानी इलाकों में भी ठंड और गलन में इजाफा हो सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई मार्गों पर बर्फ जमने की आशंका है, इसलिए स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का संकट

इसके उलट दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो-प्रेशर एरिया के चक्रवाती परिसंचरण में बदलने के बाद केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान-निकोबार, कर्नाटक और लक्ष्यद्वीप में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। IMD ने कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और स्थानीय प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

तमिलनाडु के 8 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

19 नवंबर को तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, शिवगंगा, विरुधुनगर, तेनकासी और थेनी जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिला प्रशासन लगातार हालात की निगरानी कर रहा है।

Delhi Weather Update: दिल्ली में बढ़ी ठंड और प्रदूषण का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

दिल्ली की हवा खतरनाक स्थिति में

दिल्ली में ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। सुबह कोहरा और नमी की वजह से दृश्यता प्रभावित रही। बुधवार का अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम 12°C रहने का अनुमान है। हालांकि चिंता की बात यह है कि दिल्ली का AQI आज भी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज हुआ।

सुबह 6 बजे प्रमुख स्टेशनों का AQI:
  • पूसा: 447
  • शादीपुर: 479
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क: 449
  • नॉर्थ कैंपस: 471
  • मुंडका: 489

यह स्तर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है और विशेषज्ञ घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं।

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में बारिश का कहर; जानें आज देशभर का मौसम अपडेट

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में Yellow Alert

कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के अनुमान के साथ श्रीनगर, पुलवामा, कुपवाड़ा, अनंतनाग, डोडा, पुंछ, किश्तवाड़, उधमपुर, राजौरी और रियासी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में हल्की बारिश की संभावना है।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और कोहरा, दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट; IMD का बड़ा अपडेट”

Leave a Comment