मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में बारिश का कहर; जानें आज देशभर का मौसम अपडेट

On: November 18, 2025 7:50 AM
Follow Us:
Delhi cold news
---Advertisement---

New Delhi: देश के मौसम में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है, जबकि दक्षिण भारत भारी बारिश से जूझ रहा है। एक तरफ सुबह और शाम की ठिठुरन लोगों को कंपा रही है, वहीं दूसरी ओर दक्षिणी राज्यों में लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों के लिए अलग-अलग तरह के अलर्ट जारी किए हैं।

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप

उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में तापमान तेजी से गिर रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार 18 नवंबर को शीतलहर चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हल्की हवा के साथ सुबह-शाम ठंड और तेज महसूस होगी।

यूपी में सीजन का पहला कोहरा

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अब कोहरे ने दस्तक दे दी है। प्रयागराज में सोमवार को पहली बार घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में कोहरा और बढ़ेगा। लखनऊ में तापमान 14 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बुंदेलखंड, पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में शीतलहर का असर ज्यादा रहेगा।

बिहार में पारा तेजी से गिर रहा

बिहार में भी ठंड लगातार बढ़ रही है। बिहार के उत्तरी और मध्य हिस्सों में तापमान में गिरावट काफी तेज है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच पहुंच चुका है। IMD का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा और सुबह के समय शीतलहर महसूस होगी।

UP में सर्दी बढ़ी: दिन में धूप, पर रातें हुई ठंडी; जानें कितना है आज का तापमान

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है। कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बर्फ की सफेद चादर से ढक चुके हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दक्षिण भारत में बारिश का कहर

उत्तर भारत के विपरीत, दक्षिण भारत लगातार बारिश से प्रभावित है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। चेन्नई, तिरुचिरापल्ली और मदुरै में बारिश के कारण ट्रैफिक और जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है!

Delhi Weather Update: दिल्ली में बढ़ी ठंड और प्रदूषण का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

क्या कहता है मौसम विभाग?

IMD ने देशभर के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। एक तरफ उत्तर भारत में ठंड और कोहरा बढ़ने की चेतावनी है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now