मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्ली में बढ़ी ठंड और प्रदूषण का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

On: November 13, 2025 8:08 AM
Follow Us:
Delhi Cold (1)
---Advertisement---

New Delhi: दिल्ली में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है तो दूसरी ओर दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 15 नवंबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में शीतलहर की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। वहीं, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अगले दो दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान केरल, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरी और आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र के कारण दक्षिण भारत के कई इलाकों में तेज हवाएं और बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में ठंड का असर तेज

मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर प्रचंड ठंड की स्थिति बन सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं। तापमान में गिरावट जारी है और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।

Delhi Cold News (1)
राज्यों में बढ़ेगी ठंड
उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी की संभावना

पर्वतीय राज्यों में सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना जताई है। विशेषकर लाहौल-स्पीति, मनाली, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जैसे इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इन जगहों पर तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे शीतलहर का प्रभाव और बढ़ने की संभावना है।

RedFort Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में बढ़ी सतर्कता, इन जगहों पर भी जारी किया हाई अलर्ट

यूपी-बिहार में बढ़ी ठंड और कोहरा

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी सर्दियों ने रफ्तार पकड़ ली है। आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन रात में तापमान में तेज गिरावट के कारण ठंड का असर बढ़ेगा। सुबह और देर रात के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। बिहार के उत्तर पश्चिमी जिलों और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से नहीं मिली राहत

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही। हवा चलने के बावजूद वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखने को मिला है, लेकिन स्तर अभी भी गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का AQI 418 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। मंगलवार को यह 428 था यानी 24 घंटे में केवल 10 अंकों की कमी दर्ज हुई।

Delhi Blast: लाल किले के पास धमाके से दहली दिल्ली, जानिए इससे पहले कब-कब हुए ऐसे ब्लास्ट

दिल्ली के 39 निगरानी केंद्रों में से अधिकांश पर वायु गुणवत्ता अभी भी गंभीर रही। वहीं स्विस ऐप IQAir ने बुधवार रात दिल्ली का AQI 336 बताया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में है। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में प्रदूषक तत्वों का स्तर ऊंचा बना रहेगा और अगले 24 घंटे में भी वायु गुणवत्ता में खास सुधार की उम्मीद नहीं है।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now