New Delhi: मोटर्स ने अपनी पॉपुलर Tata Curvv SUV का 2026 अपडेट वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस नई Curvv को पहले से ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक बनाने के लिए कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं। रियर सीट कम्फर्ट, केबिन इंटीरियर और फीचर्स को पहले से बेहतर बनाया गया है, ताकि यह SUV अब और भी लग्जरी अनुभव दे सके।
नई Curvv में क्या है खास
2026 Tata Curvv में Executive कम्फर्ट फीचर्स को जोड़ा गया है। इसमें भारत की पहली R-Comfort सीट्स हैं, जिनमें Passive Ventilation दी गई है। रियर सनशेड्स के लिए Serenity Screen और रियर आर्मरेस्ट पर EasySip कप डॉक जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। नया व्हाइट कार्बन फाइबर डैशबोर्ड इन्सर्ट और Lalitpur Grey इंटीरियर इसे हल्का, स्पेसियस और प्रीमियम लुक देता है। इसके अलावा, Benecke-Kaliko लेदरएट अपहोल्स्ट्री भी इसे एक एग्जीक्यूटिव अनुभव प्रदान करती है।
Curvv.ev में भी कई अपडेट्स
टाटा के इलेक्ट्रिक वर्जन Curvv.ev को भी कई प्रीमियम फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। इसमें PureComfort रियर को-पैसेंजर फुटरेस्ट और ErgoWing हेडरेस्ट शामिल हैं, जो आमतौर पर लग्जरी सेडान में ही देखने को मिलते हैं। अब ये फीचर्स मिड-साइज SUV में भी मिलेंगे।
Auto News: EV बाजार में धमाका, नई इलेक्ट्रिक SUVs जल्द मचाएंगी धूम; मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स
और भी प्रीमियम सुविधाएं
2026 Curvv में ट्विनज़ोन क्लाइमेट कंसीयज एयर कंडीशनिंग सिस्टम दिया गया है। इसके साथ फ्रंट पैसेंजर्स को पर्सनल टेंप्रेचर सेटिंग का फायदा मिलेगा। 12.3-इंच हरमन सिनेमैटिक टचस्क्रीन, 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम और Arcade.ev एंटरटेनमेंट सूट जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी मौजूद हैं।
इसके अलावा, जेस्चर-एक्टिवेटेड पावर्ड टेलगेट, वॉयस-एक्टेड पैनोरमिक सनरूफ और 500-लीटर बूट स्पेस इसे और भी स्टाइलिश और प्रैक्टिकल बनाते हैं।
कीमत और वेरिएंट्स
नई Tata Curvv ICE वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 14.55 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि Curvv.ev की एक्स-शोरूम कीमत 18.49 लाख रुपये से शुरू होती है। दोनों वेरिएंट्स Accomplished और Empowered पर्सनास में उपलब्ध होंगे। Tata Motors का लक्ष्य इस SUV को एग्जीक्यूटिव-ग्रेड और फीचर-रिच विकल्प बनाना है।
Tata Curvv का यह नया अपडेट SUV मार्केट में और भी मजबूत पकड़ बनाने वाला है। इसके प्रीमियम फीचर्स, लग्जरी इंटीरियर्स और बेहतरीन कम्फर्ट की वजह से यह ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन गई है।
अगर आप ऑटो अपडेट्स और नई कारों की जानकारी चाहते हैं तो हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।














