मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

कांग्रेस के वोट चोरी वाले बयान पर राजनाथ सिंह का पलटवार, जानें क्या बोले रक्षा मंत्री

On: November 8, 2025 10:49 AM
Follow Us:
Rajnath Singh
---Advertisement---

New Delhi: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट चोरी का आरोप पूरी तरह आधारहीन है और राहुल गांधी को यदि ऐसा कोई साक्ष्य है तो वे चुनाव आयोग या न्यायालय में जाएं। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा, इसलिए उसके नेता अनर्गल और अनावश्यक बातें कर रहे हैं।”

राजनाथ सिंह ने जातिवार जनगणना के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस अधिकार देने की बात करती है, लेकिन जब विपक्ष के नेता का पद खाली हुआ तो उन्होंने खुद उसे ले लिया। वहीं भाजपा ने एक अतिपिछड़े को प्रधानमंत्री और एक आदिवासी बहन को राष्ट्रपति बनाया। एनडीए ही एकमात्र गठबंधन है जो सबको समान अवसर देता है।”

बिहार में एनडीए की सरकार बनने का दावा

रक्षा मंत्री ने शनिवार को रोहतास जिले के बिक्रमगंज, दिनारा और कैमूर के रामगढ़ में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। राजनाथ सिंह ने कहा, “पहले चरण के मतदान के बाद राजनीतिक विश्लेषक भी मान रहे हैं कि जनता एनडीए के साथ है। हम राजनीति सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश और समाज को दिशा देने के लिए करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि एनडीए राजनीति में विश्वास के संकट को चुनौती के रूप में लेकर काम कर रहा है। “हमारा घोषणा पत्र केवल कागज का दस्तावेज नहीं, बल्कि भीष्म प्रतिज्ञा है। हम हर वादे को जमीन पर उतारकर जनता का भरोसा जीतने का काम कर रहे हैं।”

राजद पर हमला, विकास की बात की

रक्षा मंत्री ने राजद पर भी सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजद का प्रत्येक परिवार को सरकारी नौकरी देने का वादा एक छलावा है। उन्होंने कहा, “यह वादा न केवल अव्यावहारिक है बल्कि जनता को भ्रमित करने की कोशिश है।”

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आज तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में है। उन्होंने कहा, “आज भारत इतना मजबूत हो चुका है कि दुनिया का कोई देश अब हमें आंख नहीं दिखा सकता।”

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन किसी भी दल को समाज को तोड़ने का काम नहीं करना चाहिए। एनडीए समाज को जोड़ने और देश को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है।”

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “कांग्रेस के वोट चोरी वाले बयान पर राजनाथ सिंह का पलटवार, जानें क्या बोले रक्षा मंत्री”

Leave a Comment